Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

PM Modi Road Show बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति के पहले PM मोदी का रोड शो

PM Modi Road Show: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल चौक से संसद मार्ग तक के लिए रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जुटी और लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। करीब 15 मिनट तक चले इस रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।रोड शो का समापन एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पर हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में 2024 के चुनावी रण को लेकर मंथन होनेवाला है।

बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक

 

सोमवार को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हुए हैं। साथ ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य महासचिवों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों की समीक्षा की।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp