HOMEKATNI

BJP Breaking: 17 दिसंबर को कटनी में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

BJP Breaking: 17 दिसंबर को कटनी में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

BJP Breaking भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 17 दिसंबर को कटनी में होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी “टण्डन” ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरवमयी क्षण है जब पार्टी की यह अति महत्वपूर्ण बैठक कटनी में होने जा रही है।

भाजपा के समस्त कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए सभी वरिष्ठ आगन्तुकों के स्नेह और आशीर्वाद लेने के लिए पूरे उत्साह ऊर्जा के साथ जुटेंगे। आज जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी भी शामिल होंगे।

इसके आलाव प्रदेश भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस व्रहद आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किये जायेंगे तथा दायित्ववान कार्यकर्ता कार्यसमिति की तैयारी में जुटेंगे। जिला कार्यालय में बैठक का प्रारम्भ भारत माता, पंडित दीनदयाल जी, डॉ श्यामाप्रसाद जी के तैल चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक में जिला महामंत्री द्वय चेतन हिंदूजा तथा राजेश चौधरी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक प्रणय पांडे भी मौजूद थे। बैठक की प्रस्तावना रखते हुए जिला महामंत्री ने अवश्यक बिंदुओं का संक्षिप्त वाचन किया जिसके मुताबिक सभी बूथों में सोशल मीडिया तथा आईटी के संयोजकों की नियुक्ति, बूथ चलें हम अभियान की शुरुआत, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सभी मण्डलों में सोशल मीडिया एव आईटी के युवाओं को दायित्व देना आदि प्रमुख थे। इसके अलावा सभी मण्डल, मोर्चा में पदाधिकारी व कार्यसमिति के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने आदि विषयों पर चर्चा तथा जिलाध्यक्ष द्वारा दिशा निर्देश प्रदान किये गए।

जिला बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक प्रणय पांडे, महामंत्री चेतन हिंदूजा, राजेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती गीता गुप्ता, सुरेश राय, विजय दुबे,अंकिता तिवारी, रामकृपाल यादव, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, अर्पित अग्रवाल,यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, मण्डल अध्यक्ष मनीष दुबे, वागीश आनंद, संदीप दुबे, नितिन पांडेय, प्रमोद सोनी, मयंक कंदेले, केशव यादव, सतीश नायक, श्रीमती ज्योति दीक्षित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र कोल, संकल्प तिवारी, शिवकुमार चौधरी, ब्रजपाल सिंह, सचिन बहरे आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button