HOMEKATNI

BJP का मास्क जागरूकता अभियान: जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने लोगों को बांटे मास्क, किया जनजागरण

  • जिलाध्यक्ष रामरतनपायल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों को बांटे मास्क।
  • मास्क तथा कोविड नियमों के पालन हेतु निकला जनजागरण रथ, जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

कटनी। मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा चलाये जा रहे मास्क जन जागरण अभियान के तहत प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत शर्मा के निर्देशन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कटनी शहर के प्रमुख मार्गों में घूम कर लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता विनय दीक्षित के द्वारा लोगों को मास्क सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य कोविड नियमों के पालन हेतु लोगों को जागरूक करने *जन जागरण रथ* बनवाया गया। इस रथ को आज घण्टाघर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उपरांत घण्टाघर से झंडा बाजार के मध्य जिलाध्यक्ष श्री पायल ने आम जन, व्यापारी बंधुओं को मास्क भी वितरित किये। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने लोगों से अपील की।

BJP का मास्क जागरूकता अभियान: जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने लोगों को बांटे मास्क, किया जनजागरण

उन्होंने कहा कि कोरोना से मुकाबला करने में सोशल डिस्टसिंग तथा मास्क का अहम रोल है। कोरोना की चेन को हम तभी तोड़ सकते हैं जब मास्क और सोशल डिस्टेंस को हम सभी अपने जीवन और दिनचर्या का हिस्सा बना लें। श्री पायल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगों को जागरूक करने हेतु अभियान चला रही है। इसके साथ ही टीकाकरण के प्रति भी पार्टी लोगों को जागरूक करने तथा किसी भी समस्या के निदान हेतु हेल्प सेंटर संचालित कर रही है।

उन्होनें सभी से अपील की कि 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को बिना की डर अथवा शंका के टीका अवश्य लगवाना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटनी शहर में नाइट कर्फ्यू का सभी से पालन करने का भी आग्रह किया तथा कहा कि लोग कर्फ्यू के दौरान घर पर रहें। बिना आवश्यक कार्य बाहर न निकलें।

BJP का मास्क जागरूकता अभियान: जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने लोगों को बांटे मास्क, किया जनजागरण

जिला अध्यक्ष श्री पायल ने कहा कि घर, समाज, क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति “मास्क नहीं तो बात नहीं” के नारे को एक जनांदोलन का रूप देकर अपनाएं। आज भाजपा के इस जनजागरण के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग टोली बना कर अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामरतन पायल जी,आशीष गुप्ता, के के सरावगी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी,मयंक गुप्ता,विनय दीक्षित, अखिल पांडेय, आशीष मिश्रा, शम्भू शर्मा, शैलेन्द्र चमपुरिया,अनंत उरमलिया, दीपक तिवारी, विष्णु शंकर मिश्रा सहित कई भाजपाजन उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button