HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

Bhopal: शख्स गया था जाल में मछली फंसाने, खुद फंस गया फिर क्या हुआ जानिए

Bhopal: शख्स गया था जाल में मछली फंसाने, खुद फंस गया फिर क्या हुआ जानिए

भोपाल में एक व्यक्ति मछली फंसाने गया था लेकिन खुद फंस गया। यहां वर्षा की वजह से जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इन जलाशयों पर सुरक्षा के नाम पर किसी भी तरह के कोई इंतजाम नहीं हैं। इस वजह से यहां पर मछुआरे अपनी जान खतरे में डालकर मछली पकड़ने पहुंच रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला गुरुवार को कलियासोत डैम के पास बाघ भ्रमण क्षेत्र का सामने आया है। कलियासोत डैम का जलस्तर बढ़ने से गेट खोले गए थे। यहां मछली पकड़ने आया एक मछुआरा पानी का प्रवाह बढ़ने पर एक टापू पर फंसकर रह गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की भनक लगने पर कोलार फायर स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्‍कत के बाद गोताखारों ने उसे बचा लिया। इस दौरान डैम के आसपास मछली पकड़ रहे लोग टीम को देखकर अपने जाल छोड़कर फरार हो गए। फायरब्रिगेड की टीम ने जाल भी जब्त किए और पकड़ी गई मछलियों को वापिस डैम में छोड़ दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button