HOMEMADHYAPRADESH

Breaking Katni’s youth drowned in Kshipra River कटनी और दमोह के युवक क्षिप्रा नदी में डूबे

Katni's youth drowned in Kshipra river कटनी का युवक क्षिप्रा नदी में डूबा

katni’s youth drowned in kshipra river कटनी के लिए आज एक बुरी खबर आई उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए कटनी और दमोह के युवक बुधवार शाम क्षिप्रा नदी में डूब गये। आधे घंटे की तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। कटनी का युवक आदर्श कालोनी निवासी है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि दत्त अखाड़ा घाट पर क्षिप्रा नदी में 2 युवको के डूबने की जानकारी मिली थी।

घाट पर मौजूद चौकी के जवानों ने तैराको की मदद से दोनों को बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के साथ उनके चार दोस्त थे। जिन्होने बताया कि आर्यन चतुर्वेदी (19) कटनी और सविनय यादव (21) दमोह के  रहने वाले है।

सभी इंदौर में रहकर पढ़ाई और प्रायवेट जॉब करते है। बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। नहाने के लिये घाट पर पहुंचे थे। दोनों को तैरना नहीं आता था, गहरे पानी में जाने से डूब गये। पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दी गई है। देर रात उज्जैन पहुंचेगें। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बरखेड़ी खालसा मिली लाश

मंगलवार-बुधवार रात भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी-खालसा क्षिप्रा नदी से एक युवक की चार दिन पुरानी लाश बरामद की गई। 24 घंटे बाद भी शिना त नहीं हो पाई थी। टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि मृतक नीली जींस और पीले रंग का टी-शर्ट पहने है। सीने पर पिंकी-मुन्ना गुदा हुआ है। शिनाख्त नहीं होने पर गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button