News24you

News you are looking for

OMG अजब MP की गजब तश्वीर, हैंडपंप चलाते ही निकलने लगी शराब, देखें वीडियो

OMG अजब MP की गजब तश्वीर, हैंडपंप चलाते ही निकलने लगी शराब, देखें वीडियो

OMG अजब MP की गजब तश्वीर: सिर्फ सुना ही होगा जाकर शराब में डूब जाओ.. पर अजब एमपी में शराब में डूबने की जरूरत नहीं यहां हेंडपम्प से भी शराब निकलती है। यह कोई किस्सा कहानी नहीं हकीकत है। गुना जिले में हैंडपंप से पानी की जगह कुछ ऐसा निकला है, जिससे लोग चौंक गए. इस घटना का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकलने लगी. पुलिस टीम ने जैसे ही हैंडपंप चालू किया, उनके होश उड़ गए.

निकलने लगी शराब

MP गुना जिले में पुलिस की एक टीम अवैध शराब बनाने वालों पर छापेमारी कर रही थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने हैंडपंप चालू किया तो पता चला कि पानी की जगह शराब निकल रही है. इसके बाद पुलिस ने हैंडपंप के नीचे खुदाई की तो शराब से भरे कई ड्रम मिले. ये ड्रम करीब 7 फीट नीचे जमीन में दबे हुए थे. शराब तस्करों ने इन ड्रमों को हैंडपंप के नीचे लगा दिया. इसमें अवैध रूप से शराब भरी गई थी. गुना गांव में तलाशी के दौरान पुलिस को यह हैंडपंप नजर आया. इसके बाद पुलिस हैंडपंप चालू होते ही उसमें से शराब निकलने लगी. इससे पुलिस भी हैरान रह गई.

सोर्स इंस्टाग्राम Zeenews

पुलिस की इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब को नष्ट कर दिया. अब पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस, आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन शराब माफियाओं के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रहा है. इस क्षेत्र में इन सभी ने विभिन्न जिलों में गांव के शराब बनाने वालों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है.