News24you

News you are looking for

Accident शिमला के पास सड़क हादसे में कटनी के विजयराघवगढ़ एवं बड़वारा के दो लोगों की मौत

deth body

Accident शिमला के पिंजौर-बद्दी राष्ट्रीय राज मार्ग पर टोल बैरियर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग कटनी के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार इनमें एक व्यक्ति विजयराघवगढ़ तहसील जबकि दूसरा बड़वारा का था। बताया जा रहा कि दोनों वहां नॉकरी के सिलसिले में गए थे।

पुलिस ने दोनों घायलों को बद्दी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मध्य प्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तहसील के उरदानी गांव के राम बहादुर पुत्र चीमू प्रसाद और जिला कटनी के बड़वारा तहसील के सुड्डी गांव के सोनू केवट पुत्र सीता राम केवट के रुप में हुई।

पुलिस के अनुसार दोनों को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर राम बहादुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू केवट की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद PGI रेफर कर दिया लेकिन उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राज मार्ग पर बद्दी टोल बैरियर के समीप मध्य रात्रि 11:00 बजे गश्त के दौरान पुलिस ने सड़क के किनारे दो व्यक्ति लहूलुहान हालत में दिखे। साथ ही क्षतिग्रस्त हालत में बाइक पड़ा था।