News24you

News you are looking for

Accident तेज रफ्तार हाइवा ने तीन मजदूरों को मारी टक्कर फिर मकान से जा टकराया, एक की मौत, 2 गम्भीर

accident

Accident एक तेज रफ्तार हाइवा टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने मकान से जा टकराया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई 2 गम्भीर घायल हैं।

कैमोर थाना क्षेत्र के अमेहटा में सोमवार को मजदूरी के लिए जा रहे तीन मजदूरों को एक बेलगाम हाइवा ने टक्कर मार दी। उसके बाद हाइवा एक घर की दीवार से टकरा गया।

मृतक का नाम बहादुर सिंह है जबकि दुखीलाल केवट और रवि कोल को गंभीर चोट आई है। घायलों को पहले विजयराघवगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने हाइवा के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।