News24you

News you are looking for

AAP National Party गुजरात मे भले ही सफलता नहीं मिली पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलेगा “आप” को

AAP National Party गुजरात मे भले ही सफलता नहीं मिली पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलेगा "आप" को

AAP National Party: भले ही आम आदमी पार्टी को गुजरात मे सफलता न मिल पाई हो लेकिन उसे  आखिरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल ही गया।

राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमे मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा मिला है।

आपको बता दें कि चार राज्यों में स्टेट पार्टी को नेशनल पार्टी का स्टेटस मिल जाता है। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारें हैं। वहीं, गोवा में भी वह स्टेट पार्टी के तौर पर दर्ज है। गुजरात में स्टेट पार्टी का तमगा हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी को छह प्रतिशत वोट और दो सीटों की आवश्यकता थी। उसने बड़ी आसानी से यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

अरविंद केजरीवाल ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।’ आप ने ये जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए भी साझा की है।