Thursday, November 5, 2026
Latest:
जबलपुर

हनुमानताल वार्ड में नववर्ष कैलेंडर विमोचित

जबलपुर। हनुमानताल वार्ड स्थित बखरी में नववर्ष कैलेंडर विमोचन समारोह रज्जू रखी सराफ के द्वारा आयोजित किया। विधायक विनय सक्सेना एवं लखन घनघोरिया के साथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित अनेक नेताओं और क्षेत्रीय गणमान्यजनों की मौजूदगी में नववर्ष का रंगीन कैलेंडर विमोचित किया गया।

हनुमानताल वार्ड में नववर्ष कैलेंडर विमोचित

कैलेंडर का प्रकाशन कांग्रेस नेता रज्जू राखी सराफ द्वारा कराया गया है। जिसका वितरण उनके द्वारा यह हनुमानताल वार्ड वासियों को घर घर जाकर किया जाएगा। कैलेंडर के सभी पृष्ठ रंगीन हैं एवं सभी आवश्यक जन उपयोगी जानकारियों से कैलेंडर परिपूर्ण है।

हनुमानताल वार्ड में नववर्ष कैलेंडर विमोचित

विमोचन समारोह में कांग्रेस नेता दिनेश यादव, सत्येंद्र यादव, सतीश तिवारी, मुकेश राठौर, शिवकुमार चौबे, गुड्डू नबी, दिलीप साहू, गुड्डू नबी, राजीव तिवारी, सुसीमधर, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीयजन मौजूद रहे। आभार रखी रज्जू सराफ के द्वारा किया गया।