प्रभात साहू बने भाजपा जबलपुर महानगर के अध्यक्ष, रायसेन के अध्यक्ष भी बदले गए
भाजपा ने आज दो जिलों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। प्रभात साहू भाजपा जबलपुर महानगर के नए जिलाध्यक्ष होंगे। रायसेन में राकेश शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जीएस ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गये हैं।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवँ साँसद वीडी शर्मा ने भाजपा जबलपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व महापौर प्रभात साहू की नियुक्ति की है। वहीं रायसेन के अध्यक्ष को भी बदला गया है।

