Saturday, November 28, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

चयनित शिक्षकों के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का VD शर्मा का आश्वासन – MP NEWS

भोपाल। दिनांक 18 अगस्त 2021 को राजधानी भोपाल में प्रस्तावित बेरोजगारों के आंदोलन के ठीक 1 दिन पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चयनित शिक्षकों को आश्वासन दिया है कि जल्दी उनके लिए उचित निर्णय लिया जाएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में गड़बड़ी करके चले गए हैं। हम उसका रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मामले में काफी गंभीर है और जल्दी ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं चयनित शिक्षक

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में चयनित शिक्षक, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने डीपीआई ऑफिस में मुर्गा बनकर जाने अनजाने गलतियों के लिए माफी मांगते हुए नियुक्ति की मांग की थी। बैतूल में एक महिला चयनित शिक्षक शिक्षा मंत्री के पैरों में गिर गई थी। इस बीच कुछ चयनित शिक्षक मुंडन भी करवा चुके हैं।