News24you

News you are looking for

ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन के वाच टावर पर तैनात जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी

deth body

ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन के वाच टावर पर तैनात एक जवान ने बीती रात अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आज सुबह जब बदली के लिए दूसरा जवान वाच टावर पर पहुंचा तब घटना की जानकारी मिली।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। महाराजपुरा थाना अंतर्गत एयर फोर्स स्टेशन में पंजाब के कपूरथला का रहने वाला जसमुंदा सिंह नायक के पद पर कार्यरत था।जसमुंदा की तैनाती रविवार रात वाच टावर पर थी। सोमवार सुबह जब बदली के लिए दूसरा जवान वाच टावर पर पहुंचा तो जसमुंदा लहूलुहान हालत में मिला।

उसके सीने पर उसकी सर्विस रायफल इंसास रखी थी। साथी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी मय बल के मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना करने के बाद माना जा रहा है कि जवान ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की है। प्रारम्भिक जांच में आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।