Corona newsHOME

कोरोना देश में:पहली बार रिकॉर्ड 1.85 लाख नए मरीज मिले, तीन दिन में ही 5 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस

कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पहली बार देश मे रिकॉर्ड 1 लाख 85 हजार 104 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 82,231 ठीक हुए और 1026 की मौत हो गई। इससे पहले 11 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1.69 लाख नए मरीज मिले थें। 12 अप्रैल को भी पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1.60 लाख पार कर गया था। इस तरह देखा जाए तो पिछले तीन दिनों में ही देश में नए मरीजों की संख्या करीब 5 लाख का आंकड़ा पार कर गई।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद CM योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इधर, भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश यादव निरहुआ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। निरहुआ इस वक्त बांदा में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ शूटिंग में शामिल दो क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले ही भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आम्रपाली भी संक्रमित हुई थीं।

टीका उत्सव के तीसरे दिन 40 लाख वैक्सीनेशन
हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, देशव्यापी टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस तरह अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 37 लाख 63 हजार 858 लोगों को टीके की खुराक दी गई थी।
वहीं रविवार को पहले दिन करीब 27 लाख टीका लगाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती से 14 अप्रैल यानी बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक देशभर में टीका उत्सव मनाने की अपील की थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि अब तक कुल 13 करोड़ 10 लाख 90 हजार 370 वैक्सीन राज्यों को दी गई है। इसमें वेस्टेज समेत 11 करोड़ 43 लाख 69 हजार 677 वैक्सीन यूज किए जा चुके हैं। राज्यों के कोटे में अभी 1 करोड़ 67 लाख 20 हजार 693 वैक्सीन उपलब्ध है।

Show More

Related Articles

Back to top button