News24you

News you are looking for

इस बार’शीतलहर’का टूटेगा रिकॉर्ड, मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

इस बार'शीतलहर'का टूटेगा रिकॉर्ड, मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

इस बार’शीतलहर’का टूटेगा रिकॉर्ड इस बार’शीतलहर’का टूटेगा रिकॉर्ड, मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश  देश के कई इलाकों में अभी भी सर्दी ने रफ्तार नहीं पकड़ी है लेकिन मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर तापमान तेजी से गिरने लगेगा और 25 दिसंबर आते-आते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर का सितम शुरू हो जाएगा। दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल में 15 दिसंबर से हवा की रफ्तार तेज हो जाएगी। भारी कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ठंड के बीच मध्यप्रदेश में बारिश

ठंड के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मैंडूस (cyclone mandous) के प्रभाव से मौसम में तेजे से बदलाव हो रहा है। खंडवा, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, उमरिया, छतरपुर में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर अब कड़ाके की सर्दी आने वाली है। हिमालय के इलाकों में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगभग खत्म हो चुका है। इसलिए जो बर्फबारी हिमालय प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हुई है, उसका असर दिल्ली में पड़ेगा। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गिरने लगा तापमान

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बीते दो दिनों से राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट के वजह से ठंड बढ़ी है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जारी है। कई जगहों पर सुबह-सुबह शीतलहर का असर दिखने लगा है।

झारखंड में अभी से सर्दी का सितम शुरू

झारखंड में पारा तेजी से गिरने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर झारखंड में देखने को मिलेगा। पछुआ हवाओं की वजह से सर्दी का एहसास ज्यादा होगा।

बिहार में भी ठंड का सितम जारी

बिहार में भी ठंड का सितम जारी है। बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार, खगड़िया, बक्सर में तापमान में गिरावट देखने को मिली है।