News24you

News you are looking for

अब सागर में सामने आया महिला की चोटी कटने का मामला

अब सागर में सामने आया महिला की चोटी कटने का मामलासागर। जिले के बम्होरी शाहपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। महिला कल्लो बाई को बदहवासी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद महिला के सिर में दर्द हो रहा था और उसके चेहरे पर भी खरोंच के निशान हैं।
जानकारी के मुताबिक कल्लो बाई पति धनसिंह सेन के अनुसार वे सुबह घर का काम कर रहीं थी। इस दौरान परिवार को खाना खिलाने के बाद वे जैसे ही बाहर निकली इसी दौरान किसी ने पीछे से बाल नोच लिए। पीछे मुडकर देखा तो कोई नहीं था।
परिवार वालों का कहना है कि उन्हें तेज चिल्लाने की आवाज आई, इसके बाद जैसे ही वे बाहर निकले तो कल्लो बाई ने बताया कि किसी ने उसके बाल काट लिए है। घटना के बाद वो कुछ देर तक बेहोश हो गई। जिसके परिजन उसे लेकर सानोधा थाना पहुंचे और वहां से 108 एंबुलेंस द्वारा उसे अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *