HOMEजरा हट केज्ञानधर्मराष्ट्रीय

Lord Shiva World’s tallest Statue: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का आज लोकार्पण, कहानी भी दिलचस्प

World's tallest Shiva statue: राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है।

Lord Shiva World’s tallest Statue: राजस्थान में  विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया।  world की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ Statue of Believe का लोकार्पण समारोह आज से शुरू हुआ। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है।

10 साल का समय लगा

Statue of Believe  प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है। इसे दुनिया की टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है। इसे संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा और इसकी शुरूआत मुरारी बापू की राम कथा से होगी।

 

प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी

नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं। प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि जो कई किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती हैं। रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स की व्यवस्था भी की गई है।

दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति…

369 फीट ऊंची इस प्रतिमा के विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा Statue of Believe बनने की कहानी भी दिलचस्प है। रिपोर्ट के अनुसार, जब साल 2012 में इस प्रतिमा को बनाने का प्लान तैयार हुआ तो इसकी ऊंचाई 251 फीट रखने की योजना बनाई गई। लेकिन बाद में निर्माण के दौरान इसकी ऊंचाई 351 फीट तक पहुंच गई। इसके बाद शिव की जटा में गंगा की जलधारा लगाने की योजना बनाई गई, तो इसकी ऊंचाई 369 फीट तक पहुंच गई।

इस प्रतिमा में लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल आदि भी बनाए गए हैं। निर्माण कै दौरान 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है। 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी मूर्ति को प्रभावित नहीं करेगी। Statue of Believe स्टैच्यू ऑफ बिलीव’ की कल्पना मिराज ग्रुप, उदयपुर के चेयरमैन श्री मदन पालीवाल ने की थी। इस अवधारणा को आगे स्टूडियो माटुराम आर्ट द्वारा विकसित किया गया था जिसने 351 फीट ऊंची मूर्ति को डिजाइन किया था, जबकि संरचनात्मक डिजाइन स्केलेटन कंसल्टेंट्स द्वारा प्रदान किया गया था और काम साल 2016 की शुरुआत में शुरू हुआ था।

दुनिया की 5 सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं…

विश्वास स्वरूपम, राजस्थान- 369 फीट
कैलाशनाथ महादेव मंदिर, नेपाल- 143 मीटर
मरूद्वेश्वर मंदिर, कर्नाटक- 123 मीटर
आदियोग मंदिर, तमिलनाडु- 112 मीटर
मंगल महादेव, मारीशस- 108 मीटर

Show More

Related Articles

Back to top button