News24you

News you are looking for

Weather : मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, जानिये अगले 24 घंटे का हाल

Weather : मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, जानिये अगले 24 घंटे का हाल
Madhya Pradesh Weather हवाओं का स्र्ख उत्तरी होने से रात में ठिठुरन बरकरार है। इस बीच सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, होशंगाबाद एवं सागर संभागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।
मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से मंगलवार से मौसम के मिजाज बदल रहा है। नमी मिलने से बादल छाने लगे हैं। बुधवार को एक दर्जन जलों में बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल में 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
यहां हो सकती है बारिश : जबलपुर, कटनी , होशंगाबाद, शहडोल, रायसेन, खंडवा, सागर, दमोह, सिंगरौली, विदिशा, सीहोर व खरगौन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं होशंगाबाद, जबलपुर व दमोह में गरज चमक के साथ बौछारों की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वर्तमान में हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। इससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा रहा है।
भोपाल में बढ़ा न्यूनतम तापमान : भोपाल जिले में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.1 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को राजधानी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *