HOMEKATNI

VIDEO काशी तमिल समागम ट्रेन एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पंना को साकार कर रही, कटनी में यात्रियों का जोरदार स्वागत

काशी तमिल समागम ट्रेन एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पंना को साकार कर रही, कटनी में यात्रियों का जोरदार स्वागत

VIDEO। एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक आज कटनी रेलवे स्टेशन पर देखने मिली जहां काशी तमिल समागम चेन्नई से बनारस विशेष यात्री गाड़ी के यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारियों के साथ भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

मुख्य रेलवे स्टेशन पर जैसे ही यह दक्षिण से उत्तर को जोड़ने वाली रेल गाड़ी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। दक्षिण से उत्तर की यात्रा करने वाले 2 बोगियों के यात्रियों ने भी कटनी रेलवे स्टेशन पर हुए अभूतपूर्व स्वागत से उत्साहित होकर जम कर नृत्य किया। यात्रियों ने कहा कि एक भारत की कल्पना को मोदी जी की सरकार ने साकार किया है। आज तमिलनाडु से उत्तर भारत की यात्रा को जोड़कर सिर्फ दो प्रदेशों ही नहीं दोनो प्रदेशों के लोगों को सरकार ने जोड़ा है हम एक दूसरे की संस्कृति सभ्यता को पहचान सकेंगे।

सभी यात्रियों ने भारत माता की जय के उद्घोष किये। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, अम्बरीष वर्मा,आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष मनीष दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, शांतनु दत्ता, संकल्प अग्रवाल, रेशु टुडहा, प्रवीण पांडेय, पारस जैन, भावेश रजक, रितिक कुंडे, आदि उपस्थित थे। साथ ही रेलवे के सोशल विभाग के लोगों ने भी यात्रियों का स्वागत किया।

इसके अलावा स्टेशन प्रबंधक कॉमर्शियल नावेद सिद्दीकी, TI RPF अनिल दीक्षित एवं उनका स्टॉफ, उप स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र सिंह राठौर, कल्पना, नितिन, देवेंद्र मनीष व रेलवे स्टॉफ की उपस्थिति थी।

Show More

Related Articles

Back to top button