News24you

News you are looking for

Vaishali Takkar वैशाली ठक्कर ने आखिरी पोस्ट में किया था लॉयलिटी टेस्ट, कहा था- फिनायल पी लिया

Vaishali Takkar वैशाली ठक्कर ने आखिरी पोस्ट में किया था लॉयलिटी टेस्ट, कहा था- फिनायल पी लिया

Vaishali Takkar इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वैशाली के पास एक डायरी में पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि पड़ोस में रहने वाले पूर्व प्रेमी राहुल नवलानी ने शारीरिक और भावनात्मक रूप से शोषण किया। आखिरी में उन्होंने ‘आइ क्विट’ लिखा। राहुल की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी है। पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। वैशाली ठक्कर की सगाई हो चुकी थी और वह कुछ ही दिनों में शादी करने वाली थी। राहुल को यह मंजूर नहीं था इसलिए वह उन्हें प्रताड़‍ित कर रहा था। इस दौरान वैशाली की सगाई भी टूट गई, इससे वह काफी दुखी थी।

वैशाली ठक्कर ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जो दिल जिगर नजर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं गाने पर बनाई गई थी। वैशाली के इस रील को उनकी भावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि यह फनी रील है लेकिन वैशाली के फैन मान रहे हैं कि इसमें वो जान देने की बात कह रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील में पंखा दिखाते हुए लिखा, जिसका बंदा-बंदी ना हो जो वो पंखा घुमाए।

बता दें कि वैशाली ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का’ और  ‘मनमोहिनी’ जैसे शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाई। वैशाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और रील्स शेयर करती नजर आती थीं। उन्होंने आखिरी पोस्ट 1 अक्तूबर 2022 को किया था। इसमें एक्ट्रेस फिनायल पीने की बात करती नजर आईं।