Election NewsHOMEराष्ट्रीय

UP Result LIVE:भाजपा को बहुमत, SP से दोगुना ज्यादा सीटों पर आगे; कांग्रेस-बसपा को उतनी भी नहीं मिलीं, जितने फेज का चुनाव

भाजपा को बहुमत, सपा से दोगुना ज्यादा सीटों पर आगे; कांग्रेस-बसपा को उतनी भी नहीं मिलीं,

UP Result LIVE उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर मोदी-योगी के डबल इंजन से ही चलने का फैसला कर लिया है। वोटों की गिनती शुरू होने के 2 ही घंटे में भाजपा रुझानों में ढाई सौ से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन, रुझान यह भी बता रहे हैं कि योगी पिछली बार वाली परफॉर्मेंस नहीं दोहरा पाए हैं। पिछली बार 312 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।

भाजपा को 60 प्लस सीटों का नुकसान हो रहा है और इसका फायदा अखिलेश उठा रहे हैं। सपा को 80 प्लस सीटों का फायदा हो रहा है। सबसे बुरे हाल बसपा और कांग्रेस के हैं, जो अभी तक उतनी सीटें भी नहीं जीत पाई हैं, जितने फेज में चुनाव हुुए यानी 7 से भी कम। कांग्रेस तो सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में ही तीसरे नंबर पर है। यहां भाजपा की अदिति आगे चल रही हैं।

गोरखपुर में योगी और करहल में अखिलेश आगे चल रहे हैं, लेकिन चुनाव से पहले अखिलेश का हाथ थामने वाले स्वामी प्रसाद फाजिल नगर में 10 हजार वोटों से पीछे हैं। योगी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सिराथू में अभी पीछे ही चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट/ रुझान अपडेट्स…

भाजपा सपा बसपा कांग्रेस अन्य
262 135 02 03 01
  • कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भाजपा की अदिति सिंह आगे चल रही हैं। कांग्रेस कैंडिडेट मनीष चौहान तीसरे नंबर पर हैं।
  • भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर में 10 हजार वोटों से पीछे हैं। वहां भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।
  • यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना पर जेल से चुनाव लड़ रहे सपा के नाहिद हसन पीछे चल रहे हैं और भाजपा की मृगांका सिंह आगे चल रही हैं।
  • अखिलेश यादव ने शेर ट्वीट किया- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।
  • जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं। नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया आगे चल रहे हैं।
  • अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। रामपुर में आजम खान और स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं।
  • लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो एक लाख वोटों से जीतेंगे, पर अभी वे सपा कैंडिडेट से पीछे चल रहे हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button