Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOME

पति की मौत के बाद महिला और उसकी तीन बच्चियों को प्रताड़ित कर रहे पड़ोसी,महिला के आरोप,घर छोड़कर जाने का बना रहे दवाव,सरकारी नल को भी तोड़ा,बड़ी बेटी को इतना मारा कि वह शहर छोड़ कर रिश्तेदार के यहां रह रही

पति की मौत के बाद महिला और उसकी तीन बच्चियों को प्रताड़ित कर रहे पड़ोसी,महिला के आरोप,घर छोड़कर जाने का बना रहे दवाव,सरकारी नल को भी तोड़ा,बड़ी बेटी को इतना मारा कि वह शहर छोड़ कर रिश्तेदार के यहां रह रही

तपन निषाद/कटनी-रंगनाथ थाना क्षेत्र के मदन मोहन चौबे वार्ड, बगिया टोला में रहने वाली बेवा महिला सुशील सोंधिया और उसकी बेटी रीना सोंधिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोसियों की प्रताड़ना से वे लोग बेहद परेशान हो चुके हैंl सुशील ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह घर पर तीन बेटियों के साथ रहती हैlपड़ोसी घर छोड़कर जाने का दबाव बनाते हैं और आए दिन मारपीट गाली गलौज करते हैंl कुछ दिनों पूर्व बड़ी बड़ी बेटी पर जानलेवा हमला किया गया और वह अब शहर छोड़कर रिश्तेदार के यहां रह रही हैl दोनों बेटी निजी नौकरी करती है और रात को घर आती हैl पड़ोसी सरकारी नल भी तोड़ चुके हैं और महिला को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl पुलिस में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के आरोप महिला ने लगाए हैlमहिला और उसकी बेटी का कहना है कि कभी घर के छत पर कचरा फेंकना और कभी मारपीट कर गाली गलोज करना आए दिन की बात हो गई हैl

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038