Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOME

संतकंवरराम वार्ड में 24.35 लाख के सार्वजनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का हुआ भव्य लोकार्पण,महापौर प्रीति सूरी की विकासवादी कार्यशैली से शहर के वार्डों में बदल रही तस्वीर,मातृशक्ति ,बुजुर्गों और राहगीरों की बड़ी समस्या हुई दूर:नागरिकों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए महापौर ने दी बड़ी सौगात

तपन निषाद/कटनी– ‘सेवा-भाव’ सर्वोपरि हो, तो विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं रहता बल्कि आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाता है। इसी सकारात्मक कार्यशैली का परिचय देते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को संत कंवरराम वार्ड में 24.35 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सार्वजनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित किया। क्षेत्रीय पार्षद श्री गोविंद चावला एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में हुआ यह लोकार्पण विकास और संवेदना के सुंदर संगम का साक्षी बना।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेंद्र अहिरवार,पार्षद शकुंतला सोनी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल ,गणमान्य नागरिक चमनलाल आनंद, सौरभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शहर के क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
महापौर की सक्रियता से धरातल पर उतर रहे जनसुविधाओं के कार्य
संतकंवरराम वार्ड में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। इसके शुरू होने से वार्डवासियों, महिलाओं, राहगीरों एवं आसपास के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे क्षेत्र की स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।
जनता के विश्वास को विकास में बदलना ही लक्ष्य: महापौर
लोकार्पण के अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा, “जनता ने जिस भरोसे के साथ हमें चुना है, सेवा-भाव से कार्य करते हुए उस पर खरा उतरना ही हमारा एकमात्र संकल्प है। किसी भी वार्ड में नागरिक सुविधाओं की कमी न रहे, इसके लिए आवश्यक कार्यों को त्वरित स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और जनसुविधाओं के मामले में कटनी को अग्रणी बनाने के लिए नगर निगम की पूरी टीम पूरी प्रतिबद्धता से जुटी हुई है।
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्रीय पार्षद श्री चावला ने अपने उद्बोधन में वार्ड में विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महापौर श्रीमती सूरी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं लोकार्पण को वार्डवासियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया। लोकार्पण के पश्चात नागरिकों ने भी महापौर का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038