Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Goa Result Live सरकार तय, भाजपा ममता की सहयोगी MGP के साथ सरकार बना रही; आज ही दावा पेश करेगी

सरकार तय, भाजपा ममता की सहयोगी MGP के साथ सरकार बना रही; आज ही दावा पेश करेगी

Goa Result Liveदेश के सबसे छोटे राज्य गोवा की सांकेलिम सीट से CM प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार जीत गए हैं। इसके बाद सावंत ने कहा है कि BJP 20 से ज्यादा सीटें जीत रही है। हम महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि पार्टी आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

राज्य में BJP 19 सीटों पर आगे चल रही है। पणजी सीट से BJP के अतानासियो मोनसेराटे ने 710 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी। उधर, कांग्रेस 12, MGP+ 3 और AAP 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं।

अपडेट्स…

  • कैलेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो और डबोलिम से BJP के मॉविन एच गोडिन्हो जीते।
  • नवेलिम से BJP के उल्हास टुएंकर की जीत के बाद यहां TMC उम्मीदवार ने आपत्ति दर्ज कराई। अब यहां दोबारा मतों की गणना हो रही है।
  • बिचोलिम से निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी चुनाव जीत गए हैं।
  • तिविम से BJP के नीलकंठ रामनाथ 2018 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के कांग्रेस के लोत्लिकर को हराया।
  • सांकेलिम से CM प्रमोद सावंत 604 वोटों से आगे हो गए हैं।
  • दूसरे राउंड के बाद डिप्टी CM चंद्रकांत कवलेकर क्वेपम सीट से 1422 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस के दिग्गज नेता दिगंबर कामत मारगांव सीट से 5,849 वोटों से लीड कर रहे हैं।
  • TMC और MGP गठबंधन 4 सीटों पर कड़ी टक्कर दे रहा है। मौजूदा रुझानों में इन्हें 10 सीटें आने की उम्मीद है।
  • पोंडा से BJP के रवि नाइक पीछे चल रहे हैं।
  • गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई फटोरदा सीट से 1500 वोटों से आगे चले रहे हैं।
  • वालपोई से विश्वजीत राणे 1300 और उनकी पत्नी देविया विश्वजीत राणे पोरियम सीट से 2600 वोटों से आगे हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button