News24you

News you are looking for

UP News ठंड के कारण स्कूल में बिगड़ी छात्रा की तबियत, इलाज के दौरान मौत

deth body

UP News कड़ाके की ठण्ड मे भी संचालित हैं जिले के स्कूल का खामियाजा एक स्कूली छात्रा ने भुगता। यह घटना प्रतापगढ़ जिले की है। यहां बेनीमाधव नगर में पढ़ने वाली इन्टर की छात्रा ज्योती सिंह की ठंड लगने से उपचार के दौरान रायबरेली की एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों मे कोहराम मच गया। सांगीपुर के पूरे कछवाह देऊम पूरब गांव निवासी रविशंकर सिंह की 17 वर्षीया पुत्री ज्योति सिंह गुरुवार को वह साइकिल से सुबह दस बजे स्कूल गई थी।

दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्कूल में ही ठंड लगने से तबीयत खराब होने लगी। जानकारी होने पर स्कूल व्यवस्थापक अलाव जलाकर छात्रा को बैठाया गया, किन्तु राहत नही मिली। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने छात्रा के स्वजनो को सूचना दी।

स्वजन स्कूल पहुंचकर छात्रा को इलाज के लिए पास की एक अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए रायबरेली ले गए। जहां देर रात लगभग साढ़े दस बजे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर स्वजन बदहवास हो गये। रायबरेली पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। ठण्ड लगने से छात्रा की मौत के मामले मे जिम्मेदार अफसरो से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन डीआईओएस से लेकर एसडीएम ने फोन नही उठाया।