Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कटनी, स्लीमनाबाद में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकला यूनिटी मार्च

कटनी। भारत के लौहपुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सांसद श्री वीडी शर्मा के नेतृत्व में कटनी एवं स्लीमनाबाद में यूनिटी मार्च निकाला गया जिसमें देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कटनी एवं स्लीमनाबाद में निकले यूनिटी मार्च में सांसद विष्णुदत्त शर्मा स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर यूनिटी मार्च का नेतृत्व कर रहे थे दोनों यात्राएं जहां जहां गुजरी यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया गया।
वीडी शर्मा बोले- सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधा
यात्रा के समापन के दौरान श्री वीडी शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और मजबूती की नींव सरदार पटेल ने अपने अद्वितीय नेतृत्व से मजबूत की, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के आदर्शों पर काम कर रहे हैं, जिन्होंने देश को एक सूत्र में बांधा था। उन्होंने सभी से जाति-पात से ऊपर उठकर एकजुट रहने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने का उनका प्रयास आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक संदीप जायसवाल ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर भारत की एकता की मजबूत नींव रखी। विधायक प्रणय पांडे ने कहा आज का यूनिटी मार्च हमें याद दिलाता है कि राष्ट्रीय एकता केवल नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
दोनों ही यात्राओं के समापन अवसर पर सांसद श्री वीडी शर्मा ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया संकल्प दिलाते हुए उन्होंने कहा नशा मुक्ति एक ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को नशे की लत से मुक्त कराना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह से तबाह कर देता है।
मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन , विधायक श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे, महापौर श्रीमति प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मेहरा,श्री रामरतन पायल,श्री पीतांबर टोपनानी,श्री शशांक श्रीवास्तव, श्री सुरेश सोनी,श्री सुनील उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक श्री आशीष गुप्ता बाबा, माय भारत जिला अधिकारी कीर्तिका कुहर सहित वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं स्कूलों के बच्चों विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp