Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कटनी पुलिस की जनसुनवाई में 33 आवेदकों ने रखीं समस्याएँ, कंट्रोल रूम में हुई सुनवाई, एसपी ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित निराकरण को सुनिश्चित करना है।

आज आयोजित जनसुनवाई में कुल 33 आवेदकों ने विभिन्न प्रकरणों से जुड़ी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए।
एसपी विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

अधिकारियों ने संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों पर तत्काल और प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके तथा पुलिस-जन विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp