Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा की अनुशंसा पर PMNRF से कटनी के दो गंभीर रोगियों को 5.50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

कटनी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कटनी जिले के दो गंभीर रूप से बीमार रोगियों को बड़े चिकित्सीय उपचारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 5 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। यह सहायता राशि सीधे संबंधित अस्पतालों को हस्तांतरित की जायेगी। जिससे मरीजों को महंगा इलाज प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा की अनुशंसा पर रफी अहमद किदवई मुड़वारा, कटनी निवासी श्रीमती रूपाली चौहान पिता श्री मनजीत सिंह चौहान को गुर्दा प्रत्यारोपण हेतु 2 लाख 50 हजार रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है।

इसी प्रकार आजाद चौक, विजयराघवगढ़ निवासी श्री शैलेन्‍द्र कुमार मिश्रा को गुर्दा प्रत्यारोपण हेतु 3 लाख रुपये की सहायता राशि स्‍वीकृत की गई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp