News24you

News you are looking for

Twitter से बदला लेने एलन मस्क ला रहे नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म? नाम भी आया सामने X.com

Twitter से बदला लेने एलन मस्क ला रहे नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म? नाम भी आया सामने X.com

X.com ट्विटर के साथ चल रही कानूनी लड़ाई के बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क जल्द ही अपना नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com लॉन्च कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद वह इस डील से पीछे हट गए थे। मस्क ने 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि जब तक ट्विटर उन्हें फर्जी खातों की सही-सही जानकारी नहीं देगा वे इस डील को पूरा नहीं करेंगे। इसके बाद ट्विटर ने मस्क पर प्लेटफॉर्म खरीदने की डील से मुकरने के लिए मुकदमा भी दायर किया है।

एलन मस्क ट्विटर से डील पर विवाद

कयास लगाए जा रहे हैं कि एलन मस्क ट्विटर से डील पर विवाद होने के कारण ही नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म के नाम की खुद मस्क ने घोषणा की है। 10 अगस्त को एक प्रशंसक ने मस्क से सवाल किया था कि ट्विटर डील नहीं होती है तो वो खुद का सोशल प्लेटफॉर्म बनाने के बारे में सोच सकते हैं? इसके जवाब में मस्क में कहा,- X.com। हालांकि उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी थी।

क्या है X.com

X.com कोई नया नाम नहीं है बल्कि यह एक स्टार्टअप का डोमेन नाम हुआ करता था, जिसे मस्क ने ही करीब दो दशक पहले शुरू किया था। बाद में X.com और PayPal को मर्ज कर दिया गया था। PayPal को 2002 में eBay को बेच दिया गया था, इसके बाद 2017 में फिर से मस्क ने Paypal डोमेन को हासिल कर लिया। बता दें कि पिछले हफ्ते ही मस्क ने टेस्ला की सालाना शेयरहोल्डर मीटिंग के दौरान भी X.com के बारे में बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक्स कॉर्पोरेशन के दिन वापस आ सकते हैं।