HOMEज्ञानधर्म

Surya Grahan in Diwali 2022 दीपावली के दूसरे दिन सूर्यग्रहण इन राशि के लोगों को होगा फायदा

Surya Grahan in Diwali 2022 दीपावली के दूसरे दिन सूर्यग्रहण इन राशि के लोगों को होगा फायदा

Surya Grahan 2022: दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण से लोगों के मन मे कई तरह की शंका कुशंका मन मे आ रही हैं। इसे लेकर लोग अपनी राशियों पर प्रभाव भी देख रहे हैं। वैसे यह एक खगोलीय घटना है। पर इसके ज्योतिष प्रभाव को बताने की news24you कोशिश कर रहा है।

दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली के अगले दिन यानी कि 25 अक्टूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसकी वजह से पांच दिवसीय त्योहार की तिथियों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण का सभी राशि पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा ही। कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशि वालों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण के कारण शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि व भवन खरीद सकते हैं। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह राशि

सूर्यग्रहण के कारण इस राशि के जातकों को काफी फायदा होने वाला है। कहीं से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में मुनाफा होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को धन लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस दौरान तरक्की करेंगे। कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो वहां से अच्छा मुनाफा मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

सूर्यग्रहण के प्रभाव से मीन राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जातकों को कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। कई तरह के कार्य पूरे होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। हर क्षेत्र से सफलता हासिल होगी।

(इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/आदि हैं)

Show More

Related Articles

Back to top button