Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

नि:शुल्क साईकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे में आयी मुस्कुराहट, स्कूल का सफर हुआ आसान

कटनी /उपनगरीय क्षेत्र स्थित शासकीय माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन में प्रवेश लेकर अध्ययन करने आने वाले ग्राम खिरवा निवासी15 छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन हेतु विद्यालय आने जाने हेतु नि:शुल्क साईकिलों का वितरण किया गया।एन.के.जे. विद्यालय से चार किलोमीटर दूर से शाला आने वाले विद्यार्थीयों को नियमित समय पर विद्यालय पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं था।राज्य शासन की इन्हीं सारगर्भित और बालकेंद्रित सोच के तहत कक्षा छठवीं और नवमी में नियमित अध्ययन हेतु आने वाले दूरदराज के छात्र -छात्राओं को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क साईकिल देकर उनके पढ़ाई को प्रोत्साहित किया जाता है।

इसी कड़ी में एन. के. जे. विद्यालय में कक्षा छठवीं में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों में राज चौधरी,पल्लवी भूमिया, उपासना कोल,ईसा कोल, आर्यन सिँह, रघुनंदनी कुशवाहा,अमृता पटेल, ज्योति पटेल,आर्यन पटेल, अर्जित पटेल,ऋषीकेश पटेल,योगिता पटेल, मानसी पटेल,सरिता पटेलऔरअनन्या पटेल को क्षेत्रीय बाबू जगजीवनराम वार्ड पार्षद श्रीमती फमीदा आफताब चोखेभाई जान औरअधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता मार्तण्ड सिँह राजपूत के कर कमलों से खिरवा ग्राम के दस छात्राओं और पांच छात्रों को साईकल प्रदान की गयी।

साईकल पाकर बच्चों के चेहरे की मुस्कान किसी त्योहार से कम नहीं थी,सभी विद्यार्थी गण खुशी से झूमते नजर आये। वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान श्रीमती कविता जैन और संचालन श्रीमती निधि पटेरिया द्वारा किया गया। उपस्थित जनों का आभार शाला प्रबंध कार्यकारणी के अध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने किया। इस अवसर पर शालेय शिक्षक जितेंद्र दुबे, अजय पटेल,अनिल पाण्डेय, श्रीमती मनीषा कांबले, रश्मि विश्वकर्मा, मोहना जरगर सोनी, राजेन्द्र सिँह,फूला बाई, मंजू पटेल,धीरज कुशवाहा,सुग्रीव पटेल, निर्मलचंद्र,खूबचंद्र पटेल,विजय कुमार पटेल रघुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों और शाला प्रबंध कार्यकारणी के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp