News24you

News you are looking for

कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने की जिला पंचायत सीईओ से भेंट

कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने की जिला पंचायत सीईओ से भेंट

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कटनी जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 31 अक्टूबर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी हरसिमरन प्रीत से संघ के पदाधिकारी सर्व श्री अजय गौतम मनोज श्रीवास सौरभ सिंह मनोज दहिया नीलेश पौराणिक धर्मेंद्र राज अजीमुद्दीन शाह हरीश बैन सदस्य बालकदास रुचि विश्वकर्मा भागीरथ तिवारी सोहन दहिया नीरज पटेल अरुण मिश्रा ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया और कर्मचारी हितैषी मुद्दों विशेष रूप से रसोईया बहनों की समस्या के समाधान हेतु चर्चा की गई और सी ई ओ के द्वारा शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया है ।