Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

जाग्रति काॅलोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आंवला नवमी उत्सव

कटनी। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का हिन्दू धर्म मे विशेष महत्व है।। इसी संदर्भ मे तिलक काॅलेज रोड जाग्रति काॅलोनी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के निजनिवास पर मातृशक्तियों ने बडे हर्षोल्लास के साथ मिलकर आंवला वृक्ष की विधिवत पूजा-पाठ कर भोजन प्रसाद ग्रहण किया और ईश्वर से प्रार्थना की अपने परिवार, समाज कल्याण और मानवता जनहित में प्रभु श्रीहरि और माता लक्ष्मी से सबके जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके जीवन सुखमय और हमेशा स्वस्थ रहे भगवान से दीर्घायु की प्रार्थना की।
आगे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि .आंवला नवमी जिसे हम आप मनुष्य के जीवन की मनोकामना पूर्ण करने वाला इच्छा नवमी भी कहते है और आज के दिन इस पेड के नीचे बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण करने का एक विशेष ही मान्यता हैं.और इस दिन आप कोई भी नया काम बिना मुहुर्त के भी शुरुआत कर सकते हो. और इस पुनीत पावन अवसर पर कुछ विशेष योग भी बनते है जिनका मानव जीवन पर विशेष ही प्रभाव पड़ता है।

इस पुनीत पावन अवसर पर विशेष श्रीमति रेखा तिवारी,श्रीमति सुनीता चतुर्वेदी,श्रीमति आभा बर्मन,श्रीमति प्रभा तिवारी,सुश्री अदिती तिवारी,सुश्री प्रियाशी ,सुश्री साक्षी गोस्वामी, सुश्री शिखा गोस्वामी,श्रीमति मोहनी तिवारी ,श्रीमति अर्चना दुबे,श्रीमति रावी बर्मन,श्रीमति मालती राठौर,,श्रीमति शांति विश्वकर्मा,श्रीमति संध्या गुप्ता,श्रीमति रोशनी तिवारी,श्रीमति रेखा तिवारी,सहित अन्य सम्मानित महिलाओ आंवला वृक्ष छत्रछाया मे एक से बढ़कर एक भजन-कीर्तन गाते हुए बेटियों और नटखट बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp