Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

शिक्षक कांग्रेस के नेताओं निवृत्त शिक्षक के साथ की महत्वपूर्ण बैठक प्रवक्ता का सम्मान भी किया गया

 

कटनी/मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के संरक्षक पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के सिद्धांत पहले कर्तव्य फिर अधिकार पर अडिग होकर कार्य करने वाले संगठन के पदाधिकारी गण गत दिवस अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ में सम्मलित 52अनुवांशिक संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले, प्रवक्ता के रूप में विगत दो दशकों से अपनी बाखूबी जिम्मेदारी निभा रहे, साथी सेवा निवृत्त शिक्षक का हौसला बढ़ाने हेतु संयुक्त मोर्चा संघ कार्यालय पहुँच कर उनका सम्मान किये। न्यू कटनी जंक्सन स्थित कार्यालय में शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने प्रवक्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कर्मचारी जगत की तमाम समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा किये। प्रान्ताध्यक्ष पं. नवनीत चतुर्वेदी के नेतृत्व में बैठक में सहभागिता निभाने पहुंचे संगठन के सदस्यों में ठा.अजय सिँह, श्रवण कुमार पाठक, इलियास खान, बसंत पाण्डेय, और देवी सिंह द्वारा बारी बारी से व्यक्त किये अपने उदगार में शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से पूर्ण वेतन सहित, विगत कुछ समय पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा कर्मचारियों के हितार्थ की गयी ताबड़तोड़ घोषणाओं में स्वास्थ्य बीमा योजना, चतुर्थ समयमान वेतनमान का जुलाई 23 से लाभ देने से जुड़ा आदेश सहित ईअटेंडस को पूरे प्रदेश से खत्म कराने हेतु व्यापक स्तर पर एक ठोस रणनीति के तहत सरकार पर दबाब बनाने पर साझा लड़ाई लड़ने पर सहमति पत्र में हस्ताक्षर किये गये। अंत में दीपावली मिलन पर शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा अपने शिक्षकीय कर्मक्षेत्र से सकुशल सेवानिवृत्त हुए शिक्षक कुंवर मार्तण्ड सिँह राजपूत का सम्मान रोरी टीका, पुष्पमाला,साल और श्रीफल से करके उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कर्मचारियों का सच्चा रहनुमा बताये।उपस्थित शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने श्री राजपूत से आगे भी कर्मचारी जगत की समस्याओं को वजनदारीता से उठाकर जरूरतमंदों को आधिकार सम्मत बनाने हेतु संघर्ष करते रहने का आश्वासन चाहे। श्री राजपूत द्वारा अपने साथियों को अश्वस्त किया गया कि वे सेवा निवृत्त के बाद और अधिक दुगने उत्साह और ऊर्जा से कर्मचारी- शिक्षकों के हित संरक्षण और उनके कल्याण हेतु अनवरत कार्य करते रहेंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp