Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNI

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी को 2025 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में सर्वाधिक पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी को 2025 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में सर्वाधिक पुरस्कारों से किया गया सम्मानि

 

कटनी। अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30 वां राष्ट्रीय अधिवेशन अत्यंत ही भव्य रहा फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर जी झंझरी, सचिव श्री विनय जी, कोषाध्यक्ष श्री अश्विन जी कासलीवाल एवं महाकौशल विन्ध्य रीजन अध्यक्ष श्री मनोज जी सचिव हेमंत जी एवं कोषाध्यक्ष सुनील जी घीया की उपस्थिति में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के यशस्वी अध्यक्ष श्री अंकित जैन जी को श्रेष्ठ अध्यक्ष के अवार्ड से एवं ग्रुप के सचिव श्री मयंक जैन जी को पूरे फेडरेशन में सर्वश्रेष्ठ सचिव के अवार्ड से सम्मानित किया गया इसी श्रृंखला में पूरे रॉयल ग्रुप को बेस्ट ग्रुप का अवार्ड एवं अन्य गतिविधियों जैसे पर्यावरण सुरक्षा, धार्मिक गतिविधियां, मनोरंजक गतिविधियों, मानव सेवा,स्वास्थ्य शिविर, जीव दया इन सभी उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल को 7 अवार्ड्स से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का ध्वजारोहण वर्तमान अध्यक्ष आकेत जैन जी के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष अंकित जैन रॉयल वर्तमान अध्यक्ष आकेत जैन सचिव मयंक जैन कार्य अध्यक्ष अमित जैन मीडिया प्रभारी अंकुश जैन इन सभी सदस्यों की उपस्थिति रही

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp