Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNI

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस की तीसरी आंख से नहीं बच पाए यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालक

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस की तीसरी आंख से नहीं बच पाए यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चाल

कटनी। पुलिस ने शहर में यातायात अनुशासन बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से निरंतर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस की इस “तीसरी आँख” ने वाहन चालकों की लापरवाही पर सख्त नजर रखते हुए लगातार ई-चालान जारी किए जा रहे हैं।

फरवरी 2026 में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 100 ई-चालान वाहन चालकों के विरुद्ध जारी किए गए।

मार्च 2026 में यह संख्या बढ़कर 180 ई-चालान हो गई।

अप्रैल 2026 में अब तक (12 अप्रैल तक) 102 ई-चालान जारी हो चुके हैं।

इन ई-चालानों में मुख्य रूप से निम्नलिखित उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई है:

• तीन सवारी बैठकर वाहन चलाना (ओवरलोडिंग/तीन सवारियों के साथ दोपहिया वाहन चलाना)

• मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना

• गलत साइड से वाहन चलाना

सीसीटीवी निगरानी के जरिए लापरवाह वाहन चालकों पर लगाम कसने का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, खासकर दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का उपयोग करें, मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और सही साइड से ही वाहन चलाएं।

सड़क सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है। लापरवाही न सिर्फ खुद को, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp