News24you

News you are looking for

Sitrang Cyclone Update: अगले 12 घंटे में सितरंग और अधिक ताकत के साथ भीषण चक्रवात का रूप लेगा

Sitrang Cyclone Update: अगले 12 घंटे में सितरंग और अधिक ताकत के साथ भीषण चक्रवात का रूप लेगा

Sitrang Cyclone Update: चक्रवात सितरंग तेजी से बंगाल की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटे में सितरंग और अधिक ताकत के साथ भीषण चक्रवात का रूप लेगा।

अलर्ट जारी

चक्रवात सितरंग के प्रभाव को लेकर दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 48 घंटे बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, हुगली और मेदिनीपुर में बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह पूर्वी मेदिनीपुर में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मंगलवार तक मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है।

तूफान आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात वर्तमान में सागर द्वीप से 380 किमी दूर है। वहीं सितरंग बांग्लादेश से 580 किमी दूर है। यह 25 अक्टूबर की सुबह बरीसाल के पास सैंडविप के पश्चिम में बांग्लादेश तट को पार कर सकता है।

तेज बारिश की संभावना

रविवार की रात बहुत गहरे दबाव से चक्रवात बना। इसके बाद से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में मौसम बदल गया। सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में दिवाली पर आतिशबाजी करने की खुशी कम हो सकती है।