News24you

News you are looking for

Siddhaanth Vir Surryavanshi जिम में वर्कआउट करते वक्त TV एक्टर सिद्धार्थ वीर सूर्यवंशी को आया हार्ट अटैक हो गई मौत

Siddhaanth Vir Surryavanshi जिम में वर्कआउट करते वक्त TV एक्टर सिद्धार्थ वीर सूर्यवंशी को आया हार्ट अटैक हो गई मौत

Siddhaanth Vir Surryavanshi Death: आज फिर छोटे पर्दे की एक बड़ी हस्ती के मौत की खबर मिली है। राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान, वैशाली ठक्कर के निधन के बाद अब टीवी इंडस्ट्री से अब एक और बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है।

बता दें कि सिद्धांत ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से सिद्धांत की डेथ हुई है। एक्टर ने हाल ही में अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी किया था।

जिम में वर्कआउट करते वक्त आया हार्ट अटैक

 

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी काफी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। अब तक उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। सिर्फ 46 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। खबर के मुताबिक, जिम में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लगभग 45 मिनट तक डॉक्टरों ने भी उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में एक्टर को बचाया न जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।