News24you

News you are looking for

Shyam Saran Negi, India’s First Voter, Dies नहीं रहे हिंदुस्तान के पहले वोटर श्याम शरण नेगी, PM ने जताया दुख

Shyam Saran Negi, India's First Voter, Dies नहीं रहे हिंदुस्तान के पहले वोटर श्याम शरण नेगी, PM ने जताया दुख

Shyam Saran Negi, India’s First Voter, Dies हिंदुस्तान के पहले वोटर का 106 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। श्याम शरण नेगी का निधन रात 2 बजे हुआ। भारत के पहले वोटर रहे श्याम सरन नेगी अब इस दुनिया में नहीं रहे। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी 106 वर्षीय वयोवृद्ध श्याम सरन नेगी ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। आजादी के बाद भारत में 1951-52 में जब पहले आम चुनाव हुए थे तो श्याम सरन नेगी ने ही उसमें सबसे पहले मतदान किया था।

तबियत खराब होने पर घर से किया मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नेगी ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने की इच्छा जताई थी, लेकिन तबियत खराब होने के कारण उनके घर पर ही पोस्टल बैलट पेपर से मतदान करवाया गया। इस तरह वे दुनिया से जाने से पहले भी अपना फर्ज अदा करके गए।

पुलिस बैंड से दी जाएगी अंतिम विदाई

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस बैंड के साथ और पूरे राजकीय सम्मान के साथ नेगी की अंत्येष्टि होगी। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रशासन की पूरी टीम उनके घर श्रद्धांजलि देने जाएगी।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके नेगी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने श्याम सरन नेगी की सराहना की और उन्हें देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की एक अहम कड़ी बताया। उन्होंने लिखा कि नेगी का वोट डालने के प्रति उत्साह हमारे युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करता है।