HOMEMADHYAPRADESH

Shivraj Mantrimandal Vistar 2022 जल्द होगा शिवराज केबिनेट का विस्तार, इन नामों की चर्चा

Shivraj Mantrimandal Vistar 2022 जल्द होगा शिवराज केबिनेट का विस्तार, इन नामों की चर्चा

Mantrimandal Vistar 2022 शिवराज सिंह चौहान जल्दी तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश केबिनेट में फेरबदल की की सुगबुगाहट है। पता चल रहा है कि कई मंत्री जिनका परफारमेंस ठीक नहीं है उनके पत्ते कर सकते हैं तो वही 10 से 12 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

सिंधिया कोटे पर भी कैंची

MP Mantrimandal Vistar 2022 सत्ता के उलटफेर के बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया कोटे से कई मंत्री बनाए गए थे। या यूं कहें कि वर्तमान समय में सिंधिया कोटे के 6 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन कुछ मंत्रियों पर भी कार्यवाही संभव है।

MP Mantrimandal Vistar 2022 मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल नवंबर में संभावित थे। लेकिन गुजरात चुनाव को देखते हुए अभी इस फेरबदल को टाला जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। क्योंकि 8 दिसंबर को गुजरात चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश का शीतकालीन सत्र भी शुरू होगा। संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही मंत्रिमंडल में उलटफेर होगा।

मंत्रिमंडल पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो पता चलता है कि शिवराज कैबिनेट में 30 में से 10 मंत्री क्षत्रिय हैं। वही ओबीसी कोटे से 25 प्रतिशत जिनकी संख्या 8 बताई जा रही है। एससी के 3 और एसटी के 4 मंत्री है। ब्राम्हण कोटे से नरोत्तम मिश्रा और गोपाल भार्गव मंत्री हैं।

बात मंत्रिमंडल विस्तार की हो रही है तो निश्चित तौर पर यह मन में सवाल भी आता होगा कि आखिर प्रदेश के कौन से नेता हैं जो मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसमें सबसे पहला नाम मध्य प्रदेश के रीवा जिला से राजेंद्र शुक्ला, शरतेन्द्रु तिवारी, कटनी से संजय सत्येंद्र पाठक और भोपाल से रामेश्वर शर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। वही एससी कोटे में विष्णु खत्री, गुना के जयपाल सिंह जज्जी, तथा जतारा से हरिशंकर खटीक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह ओबीसी से मनोज चौधरी और महेंद्र हार्डिया, तो एसटी से सुलोचना रावत अनारक्षित में चेतन कश्यप का नाम काफी चर्चा में है।

Show More

Related Articles

Back to top button