HOMEKATNIMADHYAPRADESH

दूसरी बार शहडोल से विजयी होकर कटनी पहुंची शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने जताया संगठन का आभार, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी सहित भाजपाजनों ने किया भव्य स्वागत

कटनी। शहडोल संसदीय क्षेत्र में कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा के बेहतरीन प्रदर्शन उपरांत शानदार मतों से लोकसभा चुनाव जीत कर दूसरी बार संसद जाने वाली शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के प्रथम कटनी आगमन पर शहडोल संसदीय क्षेत्र से पुनः ऐतिहासिक मतों से विजयश्री प्राप्त होने पर नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह का भाजपा जिला कार्यालय कटनी में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत, अभिनंदन किया।
दूसरी बार शहडोल से विजयी होकर कटनी पहुंची शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने जताया संगठन का आभार, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी सहित भाजपाजनों ने किया भव्य स्वागत
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से यह विजय हासिल हुई है यह जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित है। जिस विश्वास के साथ बड़वारा विधानसभा के मतदाताओं ने भाजपा को जिताया है वह उनके विश्वास को सदैव बनाएं रखेंगी।
दूसरी बार शहडोल से विजयी होकर कटनी पहुंची शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने जताया संगठन का आभार, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी सहित भाजपाजनों ने किया भव्य स्वागत
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने स्वागत में कहा कि बड़वारा विधानसभा की जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार जिन्होंने सांसद हिमाद्री सिंह को अपना आशीर्वाद देकर संसद में अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर दिया, देश व प्रदेश में दोनों जगह अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। बड़वारा विधानसभा अब विकास में पीछे नहीं रहेगा।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने किया।
इस अवसर पर बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन, पीताम्बर टोपनानी, जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण, सुरेश राय, जिला मंत्री विजय दुबे, विजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, अखिल पांडेय, वरिष्ठ नेता राजा चौरसिया, राजेश ब्यौहार, यज्ञदत्त मिश्रा, जितेंद्र अरोरा, महेंद्र जायसवाल, रेवा शर्मा, संदीप सोनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, ब्रजेन्द्र सिंह, प्रशांत राय, गोविंद सिंह, नितिन पांडे, नरेंद्र त्रिपाठी, गजेंद्र उपाध्याय, जनपद अध्यक्ष संतोष दुबे, जनपद उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, बालमुकुंद गुप्ता, शैलेन्द्र चनपुरिया, अनिल बागरी, मनीष बागरी, राकेश यादव, सोनू गौतम, रेवा श्रीवास, सोनल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। तदोपरांत सांसद का बड़वारा में जगह जगह स्वागत हुआ।

Related Articles

Back to top button