Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडराष्ट्रीय

राखी सावंत बोलीं; हार्ट अटैक से नहीं गई सिद्धार्थ शुक्ला की जान, जल्द बाहर आए सच्चाई

सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं। बिग बॉस सीजन 13 में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले सिद्धार्थ ने टीवी पर अपने अभिनय से भी लोगों का दिल जीता था। लेकिन अब यह विश्वास करना बेहद मुश्किल हो रहा कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि सिद्धार्थ की यादें हैं जो लोगों के दिलों में बसी हुई है। सिद्धार्थ के जाने से हर कोई बेहद शोकाकुल है। टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें अपने अपने तरीके से दुख जता रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री राखी सावंत ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में राखी बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में वो कहती हैं, ‘हेलो दोस्तों, मैं अब भी घर ही हूं। कहीं बाहर नहीं निकल पा रही हूं। सिद्धार्थ के डेथ ने हिला के रख दिया है। बहुत ज्यादा  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 3:30 घंटे अलग अलग टाइप के डॉक्टर ने किया है। उन्होंने कहा है उनकी जान हार्ट अटैक से नहीं गई। किस चीज से जान गई है। बहुत सारी चीजे भेजे हैं चेकअप के लिए। पता करने के लिए। मैं बहुत चिंता में हूं।’

वो आगे कहती हैं, उनकी कार का कांच भी तोड़ा गया था। किससे उनका झगड़ा हुआ था। फिर आठ बजे वो किसी को मिलने गए थे। फिर घर पा आकर मां को कहा कि तबियत ठीक नहीं है।फिर तीन बजे भी कहा कि तबियत ठीक नहीं है। फिर जो दवाई खाई वो दवाई क्या थी। बिल्डिंग में भी झगड़ा हुआ था? कौन सी दवाई खाई थी। सच्चाई क्या है।’

राखी सावंत कहती हैं, ‘उनके फैंस के सामने ये सब आए। क्या कोई प्रेसर था? किसी से झगड़ा हुआ था? कौन सी दवाई खाई थी। डॉक्टर ही बता सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ साफ कहा गया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ था। उन्हें हॉस्पिटल कौन लेकर गया था? देश की जनता जानना चाहती है। मुझे चक्कर आ रहा है कि अगर ये हार्ट अटैक नहीं था तो क्या था।’

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp