HOMEKATNIMADHYAPRADESH

मिट्टी परीक्षण हेतु नमूना लेने का प्रायोगिक प्रदर्शन

कटनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्या डॉक्टर सरिता पांडे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर प्रीति नेगी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है।

 

प्रशिक्षण के क्रम में विद्यार्थियों को प्रमुख द्वितीयक एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। फसल उत्पादन के लिए इन पोषक तत्वों की पौधों को आवश्यकता होती है रासायनिक खादों के असंतुलित उपयोग से पौधों को सभी पोषक तत्व उपलब्ध नहीं होते। सभी पोषक तत्वों की पूर्ति जैविक खादों से होती है।

 

मिट्टी परीक्षण से किसान सही समय पर सही मात्रा में सही प्रकार के पोषक तत्वों के खेती में प्रयोग कर उचित उत्पादन व लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मिट्टी परीक्षण से भूमि में अम्लीयता छारीयता विद्युत चालकता जैविक कार्बन नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश की जानकारी प्राप्त होती है मिट्टी नमूना जांच के बाद प्राप्त सिफारिश के अनुसार खाद डालने की जानकारी दी गई। इसके लिए विद्यार्थियों को मिट्टी नमूना लेने की विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button