SBI Recruitment 2022 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली
SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली हैं। नोटिस एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक लोग sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई ने इसके लिए 10 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है, जिसकी अंतिम तारीख 31 अक्तूबर, 2022 है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 47 पद खाली हैं।

