Saturday, October 24, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Sawarkar foto: कर्नाटक में सावरकर के साथ लगाई सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर, कांग्रेस बोली- जल्दी हटाओ

Veer Savarkar Poster Row: कर्नाटक के उडुपी स्थित ब्रह्मगिरि सर्कल पर लगे एक पोस्टर को लेकर बवाल जारी है। दरअसल, इस पोस्टर में वीर सावरकर और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर साथ में लगा दी गई है जिसके बाद से इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है। पोस्टर में लिखा है- ‘जय हिंदू राष्ट्र’। माहौल को गरमाते देख वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं इस मुद्दे पर अब राजनीति भी तेज हो गई। कांग्रेस पार्टी ने इसे भाजपा की करतूत बताया है। कांग्रेस ने पुलिस और जिला प्रशासन से स्वतंत्रता दिवस समारोह की पृष्ठभूमि पर लगे सावरकर के पोस्टर को जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा है।

 

भाजपा नेताओं ने खुद लगाया है पोस्टर और खुद फाड़ देंगे: कांग्रेस

एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम चिंतित हैं क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद इस विवादित पोस्टर को लगाया है लेकिन बाद में इसे खुद ही फाड़ सकते हैं और समस्याएं पैदा कर सकते हैं। उन्होंने पोस्टर की सुरक्षा के लिए कई पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है, यह शर्मनाक लगता है। इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं।

कर्नाटक के शिवमोगा में भी बवाल

इससे पहले 15 अगस्त को टीपू सुल्तान के अनुयायियों के एक समूह ने शहर के अमीर अहमद सर्कल में टीपू सुल्तान के बैनर लगाने के लिए वीर सावरकर के बैनर हटाने की कोशिश की थी। इससे बवाल मच गया था। तत्काल धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस को हल्का हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। सावरकर हिंदुत्व के विचारक थे, जबकि टीपू सुल्तान 18वीं सदी के मैसूर शासक थे। बैनर को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के दौरान प्रेम सिंह नामक युवक को चाकू घोंप दिया गया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp