Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Robbery in Cash Van कैशवैन के गार्डों को गोली मारकर लाखों लूटने वालों की सघन तलाश, एक गार्ड की मौत

Robbery in Cash Van जबलपुर में कैशवेन लूट की जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। लुटेरों की गोली से घायल एक गार्ड की मौत हो गई है। सघन चेकिंग जारी है ।

गोरा बाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब कुछ बदमाशों ने फायरिंग करते हुए बैंक की कैश- वेन को लूट लिया। इस घटना में दो लोगों को गोली लगने का भी पता चला है। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने सघन पड़ताल शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस वारदात में गार्ड राजबहादुर पटेल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्‍य साथी राजबहादुर सिंह, श्रीयांश ताम्रकार और ड्राइवर अभिषेक यादव घायल हो गए हैं।

घात लगाकर पहुंचे कुछ बदमाशों ने इस टीम पर फायरिंग कर दी

बताया जाता है कि घटना का शिकार हुई कैश टीम तिलहरी स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र के एटीएम में कैश डालने गई थी। इसी दौरान मौके पर घात लगाकर पहुंचे कुछ बदमाशों ने इस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी जिनमें से एक की मौत हो गई।फायरिंग करने के बाद बदमाश कैश पेटी लूट कर ले गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाते हुए

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम

आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गोरा बाजार पुलिस ने बताया कि तिलहरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम है। एटीएम एक दीवार की आड़ में है। जहां शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे कैश वैन में सवार कर्मचारी एटीएम में रुपये भरने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

कैश पेटी लूट कर फरार

वारदात के बाद हमलावर मौके से कैश पेटी लूट कर फरार हो गए। पेटी में कितना कैश था अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन एक अनुमान के अनुसार इस घटना में लूट की राशि का आंकड़ा 35 लाख रुपये के आस-पास हो सकता है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर गोरा बाजार थाना प्रभारी सहदेव राम साहू सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखते हुए आरोपितों की पहचान कर तलाश में जुट गई है। पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी गई है।