News24you

News you are looking for

Reliance Jio 5G पूरे भारत में इस दिन लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस

Mahakal Lok With 5G : आज से 5G हुआ महाकाल लोक, भक्तों को मिलेगा 1GB Free Data, 1 हजार MBPS की Speed के साथ

Reliance Jio 5G का ऑक्शन खत्म हुआ है. अब Reliance Jio पूरे देश में 5G रोलआउट करने की तैयारी में है. कंपनी 5G प्लान्स और ट्रायल्स को लेकर ज्यादा कुछ जानकारी शेयर नहीं करती थी. जबकि दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Vodafone Idea (Vi)और Bharti Airtel को लेकर जानकारी सामने आती रहती थी.

अब Reliance Jio की ओर से हिंट किया गया है कि इसकी 5G सर्विस पूरे देश में 15 अगस्त को जारी हो सकती है. इसको लेकर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इशारा किया है. उन्होंने कहा है कि वो आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत में 5G रोलआउट के साथ मनाएंगे.

टेलीकॉम कंपनी ने इस स्पेक्ट्रम नीलामी में 88,078 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किया है. इससे इसके पास ऐसे एयरवेव्स भी हैं जो दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के पास नहीं है. जियो एकमात्र टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास अभी 700 MHz एयरवेव्स मौजूद है. इससे इसको बाकी टेलीकॉम कंपनियां से फायदा मिलेगा.

आकाश अंबानी के मुताबिक, Jio यूजर्स को वर्ल्ड क्लास, अफोर्डेबल 5G और 5G-एनेबल्ड सर्विस देगा. आपको बता दें कि कंपनी ने स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान इतना स्पेक्ट्रम खरीद लिया है कि वो 5G सर्विस को देश में बड़े पैमाने पर लॉन्च कर सकती है