ज्योतिषधर्म

Rashifal : नये साल में अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Rashifal : नये साल में अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Rashifal : नये साल में अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों का चमकेगा भाग्य,  यूं तो ज्योतिष शास्त्र के नियमों के मुताबिक सभी ग्रहों के गोचर का असर मानव जीवन पर पड़ता है, लेकिन इनमें सबसे अहम हैं सूर्य और बृहस्पति। ये जिस भाव के ऊपर से गुजरते हैं, उसके भाव फल में कई गुना वृद्धि कर देते हैं। इसलिए सूर्य के गोचर को भविष्य कथन में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

आपको बता दें कि सूर्य देव नये साल यानी 2023 में संक्रांति के मौके पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसे सूर्य देव की उच्च राशि मानी जाती है।

अब जैसा कि आप जानते ही होंगे कि कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में सर्वाधिक शक्तिशाली होता है और पूर्ण फल प्रदान करता है। उसमें भी अगर सबसे बली ग्रह सूर्य अपनी उच्च राशि में पहुंच जाए, तो मिलनेवाले फल का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

जिन लोगों को कुंडली में सूर्य शुभ स्थितियों में हों या योगकारक हो, उनकी किस्मत निश्चित तौर पर बदलने वाली है। तो चलिए आपको बताएं कि सूर्य किन राशियों के जातकों के लिए सबसे शुभ परिणाम देनेवाले हैं। –

 

मेष राशि

सूर्य आपकी राशि के पंचम भाव के स्वामी हैं और योगकारक हैं। इनका लग्न भाव में गोचर बेहद शुभ परिणाम देगा। इसमें भी अगर कुंडली में सूर्य त्रिकोण में ही स्थिति हों, तो बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे। सूर्यदेव आपको पंचम भाव के शुभ फल देंगे। यानी प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी, संतान का सुख मिलेगा। अगर आपकी संतान किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रही हो, तो उसे पक्के तौर पर कामयाबी मिलेगी। इस दौरान शिक्षा, शेयर बाजार, निवेश आदि से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

सूर्य आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं और दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। यानी कार्यक्षेत्र में बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। कर्म के भाव में सूर्य के गोचर से आपको नई जॉब का ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है, सरकारी जॉब मिलने के योग हैं या सरकार से मदद मिल सकती है। अगर आपको व्यवसाय के लिए बैंक से लोन लेना हो, तो इस अवधि में आपका काम जरुर हो जाएगा। कारोबार से जुड़े लोगों को जबरदस्त मुनाफा होगा और बैंक बैलेंस काफी ऊपर चला जाएगा। परिवार से लिए ये शुभ समय है। उनके साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में किसी महत्वपूर्ण योजना को लागू करने या विस्तार के लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशि

सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और त्रिकोण भाव यानी नवम स्थान में गोचर कर रहे हैं। राशि के स्वामी का भाग्य स्थान में गोचर इस राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहनेवाला है। इस दौरान आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और तीर्थ यात्रा का योग भी बन सकता है। इस समय आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे और सुकून महसूस करेंगे। सूर्य का परिवर्तन सिंह आर्थिक रूप से भी अच्छा हो सकता है। कारोबार या नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्रा हो सकती है, जो भविष्य में काफी लाभदायक सिद्ध होगी। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है।

मकर राशि

सूर्य देव का मेष राशि में गोचर मकर राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित हो सकता है। सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप घर, वाहन, भूमि या कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं माता के साथ आपको संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button