HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

Surya Gochar 2023 शनि की राशि में बनने जा रही है सूर्य और शुक्र की युति, इन राशि वालों को होगा लाभ

शनि की राशि में बनने जा रही है सूर्य और शुक्र की युति, इन राशि वालों को होगा लाभ

Surya Gochar 2023: ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना स्थान परिवर्तन करता है। हर माह में ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर असर डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। फरवरी महीने में सूर्य गोचर करके शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार 13 फरवरी 2023 को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। अभी सूर्य मकर राशि में हैं। सूर्य गोचर करते ही शुक्र के साथ युति करेंगे। शुक्र भी कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में धन के दाता शुक्र और सफलता देने वाले ग्रह सूर्य की युति कुछ राशि वालों को काफी लाभ देने वाला है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए सूर्य और शुक्र की युति बहुत लाभकारी साबित होने वाली है। इन जातकों को जमकर धन लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से इन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र ग्रह की युति शुभ फल देने वाली है। इन जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी सूर्य और शुक्र की युति धन लाभ कराने वाली है। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे।

 

 

 

जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई

Show More

Related Articles

Back to top button