HOMEजरा हट केज्ञानधर्मराष्ट्रीय

Falgun Mah Holi festival 2023: राधा कृष्ण संग होली खेलने वाला फागोत्सव पर्व आज से

Falgun Mah Holi festival 2023: राधा कृष्ण संग होली खेलने वाला फागोत्सव पर्व आज से

Falgun Mah Holi festival 2023: इस साल फाल्गुन माह का शुभारंभ 6 फरवरी से हो रहा है, जिसका समापन 7 मार्च को धुलेंडी पर्व से होगा।  फाल्गुन माह की शुरुआत में ठंड का मौसम धीरे धीरे अपने उतार पर होता है, होली के आते आते गर्मी प्रारंभ हो जाती है और लोग रंगों में सराबोर हो जाते हैं।

प्रकृति भी अनेक तरह के फूलों से धरती को महकाने लगती है। राधा कृष्ण संग होली खेलने वाला फागोत्सव पर्व आज से भगवान श्रीकृष्ण और राधा , गोप गोपियों के संग होली खेलने का फागोत्सव पर्व फाल्गुन माह में लिया जाता है।

इस साल फाल्गुन माह का शुभारंभ 6 फरवरी से हो रहा है, जिसका समापन 7 मार्च को धुलेंडी पर्व से होगा। पूरे माह ग्रामीण इलाकों में फागोत्सव की धूम मचेगी। चंग, मृदंग, नगाड़ों की धुन पर राधा कृष्ण की अठखेलियों से ओतप्रोत गीत गाकर खुशियां मनाई जाएगी।

महामाया मंदिर के पुजारी पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार हिंदू संवत्सर का 12 वां महीना फाल्गुन माह उमंग, उल्लास का महीना होता है। चैत्र माह में माता की आराधना से शुरू होने वाले साल का समापन भगवान श्रीकृष्ण राधा को याद करते हुए खुशी खुशी मनाने के साथ होता है। भगवान विष्णु के अवतार भगवान नृसिंह की पूजा, प्रह्लाद की जान बचाने उसे अग्नि से जीवित बचाकर निकालने और आग में कभी न जलने का वरदान पाने वाली बुआ होलिका के जल जाने की खुशी में उत्साह से होली का पर्व मनाया जाता है।

गर्मी का आगमन

फाल्गुन माह की शुरुआत में ठंड का मौसम धीरे धीरे अपने उतार पर होता है, होली के आते आते गर्मी प्रारंभ हो जाती है और लोग रंगों में सराबोर हो जाते हैं। प्रकृति भी अनेक तरह के फूलों से धरती को महकाने लगती है।

यह महीना प्रेम, विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए शुभदायीं माना जाता है। कई प्रमुख व्रत-त्‍योहार भी उत्साह से मनाए जाते हैं।

प्रमुख पर्व त्योहार

9 फरवरी – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

12 फरवरी – यशोदा जयंती

13 फरवरी – कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति, शबरी जयंती

14 फरवरी – जानकी जयंती

16 फरवरी – विजया एकादशी

18 फरवरी – महाशिवरात्रि, शनि प्रदोष व्रत

20 फरवरी – सोमवती अमावस्या

21 फरवरी- फुलेरा दूज

23 फरवरी – विनायक चतुर्थी

25 फरवरी – स्कंद षष्ठी व्रत

26 फरवरी – भानु सप्तमी

27 फरवरी – होलाष्टक शुरू

3 मार्च – आमलकी एकादशी

4 मार्च – शनि प्रदोष

7 मार्च – फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन

Show More

Related Articles

Back to top button